Suryakumar Yadav praises Sanju Samson: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 196 के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत से भारत को जबरदस्त फायदा हुआ उसने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
टीम इंडिया की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जो प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। ईडन गार्डन्स में संजू ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया और 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी। संजू की पारी में 12 चौके और चार बेहतरीन छक्के भी शामिल रहे।
संजू सैमसन की Suryakumar Yadav ने की तारीफ

खराब फॉर्म के कारण संजू पर काफी दबाव था और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौके पर चौका लगा दिया। इस पारी के कारण उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है, जिसमें कप्तान Suryakumar Yadav भी शामिल हैं। बीसीसीआई के द्वारा जारी किए आगे एक खास वीडियो में सूर्या ने संजू के सामने उनकी खूब तारीफ की और उनके उतार-चढ़ाव का भी जिक्र किया, जिसे सुनकर संजू ने कहा कि रुलाएगा क्या पगले।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सुपर-8 मुकाबले के अगले दिन, यानी रविवार, 2 मार्च को सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें संजू सैमसन के साथ भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav नजर आए। वीडियो की शुरुआत में ही सूर्या कहते हैं कि अच्छी चीजें, हमेशा अच्छे लोगों के साथ होती हैं और आज जिस तरह का मंच था, उससे बेहतर मौका नहीं हो सकता था।
Suryakumar Yadav ने संजू सैमसन द्वारा कही गई खास चीज का किया खुलासा

वीडियो में आगे Suryakumar Yadav ने बताया कि संजू सैमसन जब टीम में आते थे, तो उन्होंने सभी से कहा था कि हम वो करते हैं, जिसकी जरूरत टीम को है। अपने बारे में नहीं सोचना। सूर्यकुमार ने कहा,
“जैसे ही वह टीम में आए, मुझे लगता है कि जब हम सब एक साथ बैठे तो उन्होंने समूह के बीच सबसे पहली बात यही कही थी, चलो कुछ ऐसा करते हैं जो टीम चाहती है, न कि जो तुम चाहते हो।”
“जीवन में आपने बहुत कुछ देखा है, बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैं आपको पूरे साल में जो कुछ हुआ, उस पर वापस नहीं ले जाना चाहता, जैसे कि अपनी जगह खोना, गलत जगह पर बल्लेबाजी करना और फिर उसी जगह पर वापस बल्लेबाजी करना।”
Suryakumar Yadav ने संजू सैमसन की साहसी पारी को किया सलाम

Suryakumar Yadav ने स्वीकार किया कि आईसीसी टूर्नामेंट में इस तरह के प्रदर्शन मायने रखते हैं। वहीं, उन्होंने सैमसन के साहस की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा,
“वर्ल्ड कप जीतना आसान नहीं होता। वर्ल्ड कप, आईसीसी टूर्नामेंट, आईसीसी टूर्नामेंट में खेले जाने वाले सभी मैच साहसी खिलाड़ियों द्वारा जीते जाते हैं, और यह एक साहसी पारी थी। अच्छी शुरुआत से वह थोड़ा आत्मविश्वास में आ सकते थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उन्होंने एक टीम को संभाला और टीम को जीत दिलाई।
और इसका सारा श्रेय उन्हीं को जाता है। मैं उनके लिए, उनकी पत्नी, उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए बहुत खुश हूं जो उनसे प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं। हम बस एक कदम और करीब आ गए हैं। उम्मीद है, यह सिलसिला जारी रहेगा। मुझे बहुत कुछ कहना है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। वह हर चीज के हकदार हैं।”
बता दें कि संजू सैमसन के लिए पिछले कुछ महीने आसान नहीं रहे। पहले उन्हें शुभमन गिल के वापस आने पर टी20 में अपना ओपनिंग स्पॉट गंवाना पड़ा और फिर खराब प्रदर्शन के कारण प्लेइंग 11 भी बाहर कर दिया गया। सैमसन को जब दोबारा मौका मिला तो न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में उन्होंने निराश किया।
इसी वजह से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी टूर्नामेंट में नजर आई लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारत को सोचने पर मजबूत किया और कप्तान Suryakumar Yadav व हेड कोच गौतम गंभीर सैमसन को वापस लाए और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की पारी खेल आलोचकों को जवाब दे दिया।

