Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

Gautam Gambhir tactical masterstroke जिसने भारत को जीत दिला दी!

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir की कोचिंग में India vs England T20 World Cup Semifinal में भारतीय टीम ने 7 रन से जीत दर्ज की. Team India की इस जीत में Sanju Samson की अहम भूमिका रही. उन्होंने 89 रन की बड़ी पारी खेली. बाक़ी टीम ने भी जरूरत के मुताबिक बेहतरीन खेल दिखाया. लेकिन इन सबके बीच हेड कोच Gautam Gambhir का एक मास्टरस्ट्रोक लोगों ने मिस कर दिया.

भारतीय कप्तान Surya Kumar Yadav ने जब टॉस हारने के बाद कहा कि वो पहले बैटिंग ही करना चाहते थे. तो उनकी बहुत आलोचना हुई. लेकिन टीम इंडिया ने बल्ले से जवाब देते हुए ऐसे लोगों को शांत कर दिया. Abhishek Sharma दूसरे ओवर में ही आउट हो गए. लेकिन संजू सैमसन ने दूसरे एंड से कुटाई जारी रखी और Ishan Kishan के साथ देखते ही देखते 97 रन की साझेदारी कर डाली. 9.3 ओवर में जब ईशान आउट हुए तो टीम इंडिया 117 रन बना चुकी थी.

Gautam Gambhir Ka Gambhir Plan

और यहीं पर आया गौती का मास्टर स्ट्रोक. उन्होंने नंबर चार पर कप्तान सूर्य की जगह Shivam Dube को उतार दिया.Gautam Gambhir की ये चाल इतनी गंभीर थी कि इंग्लैंड का गेमप्लान ही उल्टा पड़ गया. दरअसल ईशान का विकेट आदिल रशीद ने निकाला था. लेग स्पिनर आदिल के सामने अगर सूर्य आते तो समस्या हो सकती थी. लेकिन आदिल के आगे लेफ्टी बैटर उतारकर Gautam Gambhir ने मैच-अप के जरिए इस समस्या की काट निकाल ली. दुबे आए और उन्होंने रशीद का खतरा कम कर दिया.

दूसरे एंड से संजू सैमसन ने रशीद को संभलकर खेला, जबकि दुबे ने मौका मिलते ही उनकी ख़बर ली. दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों पर 22 रन कूट डाले. और जब संजू का विकेट गिरा तो Gautam Gambhir ने दाहिने हाथ के बल्लेबाज Hardik Pandya को उतार लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन बरक़रार रखा. इन चालों के चलते इंग्लैंड के बॉलिंग प्लांस को तगड़ा झटका लगा. वो जोफ्रा आर्चर का मनचाहा इस्तेमाल नहीं कर पाए. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने भी इस मूव की सराहना की. इरफ़ान ने एक्स पर लिखा,

‘दुबे को नंबर चार पर भेजना कमाल का मूव था. उन्होंने संजू द्वारा बनाए मोमेंटम को आगे बढ़ाया.’

सेमी फाइनल में इंग्लैंड के हराने वाली टीम इंडिया अब 8 मार्च, संडे को T20 World Cup 2026 Final में न्यूज़ीलैंड का सामना करेगी. ये मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा.

Leave a comment

Khel Kood is your go-to destination for all things sports. Stay updated with the latest scores, news, and insights from cricket, football, and more.

Office

KhelKood Head Office, Sector 62, Noida, Uttar Pradesh

Newsletter

KHELKOOD © 2026. All rights reserved.