भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में 96 रन से हराते हुए तीसरी बार चैंपियन बनने का तमगा हासिल किया । फाइनल में भारत की तरफ से बल्लेबाजी में संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने शानदार पारी खेलते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया । फाइनल में संजू ने 89, ईशान ने 54 और अभिषेक ने 52 रन की पारी खेली और अंत में शिवम दुबे ने केवल 08 गेंद पर 26 रन ठोक दिए ।
बड़े स्कोर का पीछा करने करने उतरी कीवी टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और अंत में उनके लिए ये स्कोर पहाड़ जैसा ही साबित हुआ । न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साइफर्ट ने 52 और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली । वहीं गेंदबाजी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट अपने नाम किए ।
अब भारत वर्ल्ड चैंपियन बन चुका है लेकिन नोएडा के IMS कॉलेज एकेडमी के यंग क्रिकेटर्स ने पहले ही टीम इंडिया को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी कि विश्व विजेता तो भारत ही बनेगा…..तो क्या कहा युवा खिलाड़ियों ने चलिए नीचे दिए गए वीडियो में देखते हैं

