American President Donald Trump ने फुटबॉल स्टार Lionel Messi से मुलाकात की. गुरुवार, 5 मार्च को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मेसी और उनकी Football Team Inter Miami के सदस्यों का सम्मान किया. एक बड़ी सेरेमनी में ट्रंप ने अनाउंस किया,
‘मुझे यह कहने का विशेष सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो कोई भी अमेरिकी राष्टपति कभी नहीं कह पाया था- व्हाइट हाउस में आपका स्वागत है लियोनल मेसी.’
Messi Fan Donald Trump Son
Donald Trump ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि उनके 19 साल के बेटे बैरन अर्जेंटीनी फुटबॉलर मेसी के फ़ैन हैं. हाल ही में व्हाइट हाउस आए पुर्तगाली दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ज़िक्र करते हुए ट्रंप ने कहा,
‘मेरा बेटा मुझसे बोला- पिताजी, आपको पता है कि आज यहां कौन आ रहा है? मैंने कहा- नहीं, मुझे आज बहुत सारा काम करना है. फिर वह बोला- मेसी! वह तुम्हारा बहुत बड़ा फ़ैन है. वह मानता है कि तुम बहुत कमाल के इंसान हो. और मैं सोचता हूं कि कुछ वक्त पहले तुम उससे मिले भी थे. वह बड़ा फुटबॉल फ़ैन है, लेकिन वह तुम्हारा तो गजब ही फ़ैन है. और एक जेंटलमैन रोनाल्डो का भी. क्रिस्टियानो महान हैं, तुम महान हो.’
ट्रंप ने इसी दौरान ये भी कहा कि शायद मेसी, पेले से भी बेहतर हैं. उन्होंने अपना ओपिनियन देने के बाद मेसी के साथियों से भी ये सवाल किया. इस मुलाकात के दौरान उरुग्वे के दिग्गज स्ट्राइकर लुइस सुआरेज भी मौजूद रहे.
🇧🇷🇦🇷 Donald Trump: “Who’s better, Messi or Pelé?”.
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) March 6, 2026
🎥 @MargoMartin47 pic.twitter.com/ZnWVvRfi2X
मेसी के साथ व्हाइट हाउस आए लोगों में लीग के कमिश्नर डॉन गार्बर भी थे. साथ ही रिटायर्ड बेसबॉल स्टार एलेक्स रॉड्रिगेज भी इस मुलाकात का हिस्सा रहे. राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप का ये दूसरा कार्यकाल है. और इंटर मियामी इस दौरान व्हाइट हाउस तक आने वाली इकलौती फुटबॉल टीम है.

