Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

BCCI ने T20 World Cup 2026 के बाद Team India की अगली सीरीज किया ऐलान, रोहित-विराट भी आएंगे नजर?

Team India

Team India’s next series after T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का रोमांच पूरी तरह से छाया हुआ है। सुपर-8 राउंड का समापन हो चुका है और सेमीफाइनल की सभी चार टीमों के नाम भी सामने आ गए हैं। इस राउंड के अपने पहले मैच में ही Team India को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी थी, जिसके कारण अगले चरण में उसकी जगह पक्की नहीं लग रही थी लेकिन फिर भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर अपना स्थान पक्का कर लिया।

अब भारत को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इस बीच बीसीसीआई ने बड़ी घोषणा करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद होने वाली सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे Team India के फैंस में खुशी की लहर है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अफगानिस्तान से भिड़ेगी Team India

Team India

आईसीसी द्वारा घोषित शेड्यूल के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है। इसके बाद, टी20 की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह में हो सकती है और Team India के ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी इसमें खेलते नजर आएंगे। इस लीग का फाइनल मई के अंत में खेले जाने की उम्मीद है। ऐसे में दो महीने तक भारतीय टीम एक्शन में नहीं नजर आएगी।

फ्यूचर टूर प्रोग्राम के मुताबिक, भारत को आईपीएल 2026 के बाद जून में अफगानिस्तान की मेजबानी करनी थी लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई थी। इसी वजह से सभी के मन में सवाल था कि अफगानिस्तान का भारत दौरा होगा या नहीं, लेकिन बीसीसीआई ने सोमवार, 2 मार्च को इससे पूरी तरह से सस्पेंस खत्म कर दिया और शेड्यूल का ऐलान कर पुष्टि कर दी कि जून में Team India की टक्कर अफगानिस्तान से होगी।

BCCI ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के कार्यक्रम किया जारी

बीसीसीआई ने मीडिया रिलीज जारी करते हुए बताया कि जून 2026 में अफगानिस्तान की मेजबानी भारत करेगा। इस दौरान अफगान टीम को Team India के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और इसके बाद 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जहां अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हुआ है।

यह भारत में 31वें टेस्ट वेन्यू के रूप में डेब्यू करेगा। हालांकि, मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा नहीं होगा। इसी वजह से जीत या हार से Team India को पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा या नुकसान नही पहुंचेगा।

एकमात्र टेस्ट के बाद Team India की 3 वनडे में भी अफगानिस्तान से होगी टक्कर

Team India

अफगानिस्तान के भारत दौरे पर तीन वनडे मुकाबले भी शामिल हैं। ये मैच कब और कहां होंगे, इसकी जानकारी भी बीसीसीआई ने दी दी है। बोर्ड ने मीडिया रिलीज में बताया कि वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून को धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच के साथ होगी। इसके बाद, सीरीज का दूसरा वनडे Team India 17 जून को लखनऊ में खेलेगी। वहीं, धर्मशाला में 20 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।

हालांकि, वनडे सीरीज के लिए चयन समिति द्वारा Team India के मुख्य खिलाड़ियों को चुना जाएगा या सीनियर्स को आराम देकर कुछ नए चेहरों को मौका मिलेगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। अगर, मुख्य खिलाड़ियों को ही चुना गया तो फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इसका हिस्सा हो सकते हैं, जो आखिरी बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आए थे।

Team India और अफगानिस्तान के बीच जून में होने वाले मुकाबलों का शेड्यूल

  • एकमात्र टेस्ट: 6-10 जून , 2026 न्यू चंडीगढ़, सुबह 9:30 बजे
  • पहला वनडे: 14 जून , 2026 धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
  • दूसरा वनडे: 17 जून , 2026 लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे
  • तीसरा वनडे: 20 जून , 2026 चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे

Leave a comment

Khel Kood is your go-to destination for all things sports. Stay updated with the latest scores, news, and insights from cricket, football, and more.

Office

KhelKood Head Office, Sector 62, Noida, Uttar Pradesh

Newsletter

KHELKOOD © 2026. All rights reserved.