Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

India की जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत से खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार, टीम की बड़ी कमियों का किया जिक्र

India

Suryakumar Yadav’s statement after India vs Zimbabwe Match: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। सुपर-8 के पहले मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन अपने दूसरे मैच में भारत ने जबरदस्त वापसी की और अंतिम-4 में जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखा।

जिम्बाब्वे को India ने चेन्नई में दी मात

India
जिम्बाब्वे के खिलाफ India की जीत के बाद आपस में हाथ मिलाते हुए खिलाड़ी (Photo Credit: X/@BCCI)

सुपर-8 के अपने दूसरे मैच मैच में भारत का सामना जिम्बाब्वे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में जीत चाहिए थी और उसने अपने फैंस को निराश नहीं किया। सूर्यकुमार यादव की टीम ने जिम्बाब्वे को कोई मौका न देते हुए 72 रनों से मुकाबला अपने नाम किया और 2 अहम अंक हासिल किए।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा के अर्धशतकों व अन्य बल्लेबाजों की तूफानी पारियों की मदद से India ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में उसका सबसे बड़ा टोटल का रिकॉर्ड भी है। इस बड़े स्कोर के सामने जिम्बाब्वे की टीम पूरे ओवर खेलकर 184/6 का ही स्कोर बना पाई।

India के दमदार प्रदर्शन का कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खोला राज

India

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी लेकिन इस मैच में बैटिंग का मौका पाने वाले सभी छह बल्लेबाजों ने कमाल किया और 150 प्लस के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मैच के बाद, India के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि किस तरह वीडियो एनालिस्ट की मदद से टीम को नई शुरुआत करने में मदद मिली।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सूर्यकुमार ने कहा,

“मुझे लगता है कि हम सब कुछ पीछे छोड़ना चाहते थे। हमने लीग चरण में या अहमदाबाद में खेले गए आखिरी मैच में जो कुछ किया, उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। हमारे वीडियो एनालिस्ट ने सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक स्लाइड तैयार की थी, जिसमें पिछले एक साल में हमारे अच्छे प्रदर्शन को दिखाया गया था। हमने उसे देखा, उससे काफी सकारात्मकता ली और स्पष्ट सोच के साथ यहां आए। शीर्ष क्रम से लेकर सातवें नंबर तक के बल्लेबाजों के योगदान को देखते हुए, मुझे लगता है कि हमारे प्रदर्शन में शायद ही कोई कमी थी।”

सूर्यकुमार ने India की गेंदबाजी में बताई सुधार की जरूरत

India

भारत के बड़े लक्ष्य के सामने जिम्बाब्वे ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया के गेंदबाजों को जमकर धोया। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी अप्रोच को देखते हुए, India के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में सुधार की जरूरत बताई। सूर्या ने कहा,

“सच कहूं तो, गेंदबाजी में हमें थोड़ी और कुशलता दिखानी चाहिए थी। लेकिन आखिरी में जीत तो जीत ही होती है, और हम इसे स्वीकारते हुए आगे बढ़ेंगे। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते समय हम अपनी कमियों को जरूर सुधारेंगे।”

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए India के सामने वेस्टइंडीज को हराने की चुनौती

जिम्बाब्वे को हराने के बाद, भारत को अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना अंतिम सुपर-8 मुकाबला जीतना होगा, जिसमें उसका सामना दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से होना है। कैरेबियाई टीम काफी शानदार लय में नजर आई लेकिन उसे अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इन दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल का टिकट जीत पर ही पक्का होगा। इसी वजह से मुकाबले की अहमियत काफी ज्यादा है। यह मैच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

Leave a comment

Khel Kood is your go-to destination for all things sports. Stay updated with the latest scores, news, and insights from cricket, football, and more.

Office

KhelKood Head Office, Sector 62, Noida, Uttar Pradesh

Newsletter

KHELKOOD © 2026. All rights reserved.