Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

Auqib Nabi को इंग्लैंड दौरे पर मिलेगा मौका? पूर्व भारतीय कप्तान की अजीत अगरकर से खास गुहार; कही बड़ी बात

Auqib Nabi

Auqib Nabi: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में जम्मू एंड कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी हैं। पिछले रणजी सीजन में बतौर पेसर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, आकिब का प्रदर्शन इस सीजन भी बहुत ही उम्दा रहा है। दाएं हाथ का तेज गेंदबाज एक बार फिर से बल्लेबाजों के लिए काल बन गया और और इस सीजन भी हाईएस्ट विकेट टेकर बनने में सफलता पाई। उनके प्रदर्शन से पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं और टीम इंडिया की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर से आकिब को मौके देने का अनुरोध कर दिया।

सौरव गांगुली ने यह बात Auqib Nabi के रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ गेंदबाजी प्रदर्शन को देखते हुए कही है। हुबली में खेले जा रहे जम्मू एंड कश्मीर और कर्नाटक के बीच फाइनल मुकाबले में Auqib Nabi का गेंद के साथ कहर देखने को मिला और उन्होंने देवदत्त पडीक्कल की कप्तानी वाली टीम के विरुद्ध फाइव विकेट हॉल लिया। इसी वजह से जम्मू की टीम के पहली पारी के स्कोर 584 के जवाब में कर्नाटक की टीम 291 रन ही बना पाई, जिसके कारण जम्मू को 293 रनों की अहम बढ़त हासिल हो गई, जो निर्णायक साबित हो सकती है।

Auqib Nabi की सौरव गांगुली ने की तारीफ

शुक्रवार (27 फरवरी) को सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपना पहला रणजी फाइनल खेल रही जम्मू एंड कश्मीर टीम को सराहा। गांगुली ने जम्मू की टीम के प्रयासों और इंटेंट की तारीफ की। इसके बाद, उन्होंने कहा कि आकिब नबी जल्द ही हमें राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नजर आ सकते हैं। गांगुली ने X पर ट्वीट के माध्यम से यह बात लिखी और अजीत अगरकर के साथ-साथ बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया को भी टैग किया। 

सौरव गांगुली ने आकिब नबी के डेब्यू के लिए बताई परफेक्ट जगह 

Auqib Nabi
ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैच के दौरान सौरव गांगुली (Photo Credit : X/@SGanguly99)

दादा ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि Auqib Nabi के डेब्यू के लिए सबसे बढ़िया जगह इंग्लैंड होगी, जिसका दौरा भारत को जुलाई में करना है इस दौरान टीम इंडिया 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेलेगी।

गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा, 

“जम्मू-कश्मीर ने दुनिया को दिखा दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से क्या हासिल किया जा सकता है। उन्होंने उस क्षेत्र को इतना गौरवान्वित किया है। मुश्किल हालात ही मजबूत लोगों को जन्म देते हैं। आकिब नबी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की राह पर हैं। गर्मियों में इंग्लैंड से शुरुआत करना सबसे अच्छा रहेगा।”

इस तरह सौरव गांगुली ने बता दिया कि Auqib Nabi के डेब्यू के लिए सबसे सही जगह इंग्लैंड रहेगी। इसकी बड़ी वजह आकिब की गेंद को मूव कराने की कला है और इंग्लैंड की कंडीशंस इसके लिए शानदार साबित हो सकती हैं। अब देखना होगा कि चयनकर्ता गांगुली की राय पर आकिब का चयन जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए करते हैं या नहीं।

कर्नाटक की पहली पारी में केएल राहुल समेत इन बल्लेबाजों को आकिब नबी ने बनाया अपना शिकार 

Auqib Nabi
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए आकिब नबी (Photo Credit: Instagram/auqib_nabi)

जम्मू एंड कश्मीर की पारी के जवाब में जब कर्नाटक ने बल्लेबाजी शुरू की तो उसे उम्मीद थी कि सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले केएल राहुल एक बार फिर से अपना जलवा दिखाएंगे लेकिन Auqib Nabi के आगे उनकी एक भी न चली। राहुल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, आकिब ने कर्नाटक के मध्यक्रम में सेंध लगाई और शानदार फॉर्म में चल रहे करुण नायर और आर स्मरण दोनों को लगातार गेंदों में चलता किया।

इसके बाद, आकिब नबी को अपना चौथा विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में हाथ लगा, जिन्होंने कर्नाटक की तरफ से अकेले ही संघर्ष करते हुए 160 रनों की शानदार पारी खेली। मयंक के बाद, शिखर शेट्टी भी खाता खोले बगैर ही आकिब की गेंद पर आउट हो गए। इस तरह जम्मू एंड कश्मीर के पेसर ने पांच विकेट पूरे किए। कर्नाटक की पारी में Auqib Nabi ने 27 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मौजूदा रणजी सीजन में उनके नाम सबसे ज्यादा 60 विकेट हो गए हैं। 

Leave a comment

Khel Kood is your go-to destination for all things sports. Stay updated with the latest scores, news, and insights from cricket, football, and more.

Office

KhelKood Head Office, Sector 62, Noida, Uttar Pradesh

Newsletter

KHELKOOD © 2026. All rights reserved.