Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

SL vs PAK: श्रीलंका के खिलाफ जीत के बावजूद पाकिस्तान T20 World Cup 2026 से हुआ बाहर, न्यूजीलैंड ने सेमीफइनल में बनाई जगह

SL vs PAK

SL vs PAK Super-8 Match Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 50वें मैच में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से पल्लेकेले में हुआ। इस मैच में पाकिस्तान को 5 रन से रोमांचक जीत हासिल हुई लेकिन टूर्नामेंट में उसका सफर समाप्त हो गया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 212/8 का स्कोर बनाया, जवाब में श्रीलंकाई टीम पूरे ओवर खेलकर 207/6 का ही स्कोर बना पाई। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

SL vs PAK मुकाबले में पाकिस्तान ने पावरप्ले में की धमाकेदार शुरुआत

SL vs PAK

श्रीलंका ने टॉस जीतकर SL vs PAK मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन उसका यह निर्णय पावरप्ले में ही पूरी तरह से गलत साबित होता नजर आया। साहिबजादा फरहान के साथ टूर्नामेंट में पहली बार पारी की शुरुआत करने उतरे फखर जमान भी अच्छी लय में नजर आए। इन दोनों ने पांचवें ओवर में ही पाकिस्तान के स्कोर को 50 तक पहुंचा दिया और फिर पावरप्ले का समापन 64/0 के साथ किया।

लगभग 16 ओवर तक पाकिस्तानी ओपनर का आतंक रहा जारी

SL vs PAK मुकाबले में पावरप्ले के बाद भी साहिबजादा फरहान और फखर जमान की ओपनिंग जोड़ी का आतंक जारी रहा। इस दौरान श्रीलंका के फील्डर्स ने भी काफी खराब फील्डिंग कर उनकी मदद की। साहिबजादा ने नौवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं पाकिस्तान ने 10वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया। इसके बाद, 12वें ओवर में फखर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस जोड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को कामयाब नहीं होने दिया और 14 ओवर में पाकिस्तान ने 150 रन भी पूरे कर लिए।

हालांकि, फिर फखर जमान शतक के नजदीक जाकर आउट हो गए। उन्होंने 42 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल रहे। आउट होने से पहले फखर ने साहिबजादा के साथ 176 रन जोड़े, जो टूर्नामेंट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है।

साहिबजादा फरहान ने SL vs PAK मुकाबले में शतक लगाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

SL vs PAK

फखर जमान शतक से चूक गए लेकिन साहिबजादा फरहान ने 59 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की और टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने आउट होने से पहले 60 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और पांच छक्के भी शामिल रहे।

फखर जमान के आउट होने क बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों की शानदार वापसी

SL vs PAK मैच में पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट 176 के स्कोर पर गंवाया लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी सी लगी गई। पाकिस्तान ने अपने आठ विकेट 36 रनों के अंदर ही गंवा दिए, जिसके कारण टीम संभावित स्कोर से चूक गई। श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका के खाते में भी दो विकेट आए।

PAK vs SL मुकाबले में श्रीलंकाई ओपनर्स का फ्लॉप शो

लक्ष्य का पीछा करते हुए SL vs PAK मैच में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पथुम निसांका व कामिल मिशारा पावरप्ले में ही आउट हो गए। निसांका ने 3 रन बनाए। वहीं, मिशारा ने 15 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। जबकि चरिथ असलंका ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए। इस तरह श्रीलंका ने 75 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए।

रत्नायके और शनाका ने जगाई जीत की उम्मीद लेकिन नहीं हासिल कर पाए मंजिल

SL vs PAK

SL vs PAK मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी टॉप ऑर्डर के आउट होने के बाद, लड़खड़ाती नजर आई, क्योंकि कामिन्दु मेंडिस 3 और जेनिथ लियानागे 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह श्रीलंका का स्कोर 101/5 हो गया। यहां से लगा कि पाकिस्तान आसानी से जीत दर्ज कर लेगा लेकिन पवन रत्नायके और कप्तान दासुन शनाका ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इन दोनों ने 61 रन जोड़े और स्कोर को 162 तक ले गए।

रत्नायके ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए। वहीं, शनाका ने 31 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके कारण श्रीलंका आखिरी ओवर तक मैच में बनी रही लेकिन अंत में पाकिस्तान ने बाजी मार ली। पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

जीत के बावजूद पाकिस्तान टूर्नामेंट से हुआ बाहर

पाकिस्तान को SL vs PAK मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 64 रनों से हराने की दरकार थी, क्योंकि उसे न्यूजीलैंड से अपना नेट रन रेट बेहतर करना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पाकिस्तान को सिर्फ 5 रनों से जीत मिली, इसी वजह से टूर्नामेंट में उसका सफर समाप्त हो गया और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो गया।

Leave a comment

Khel Kood is your go-to destination for all things sports. Stay updated with the latest scores, news, and insights from cricket, football, and more.

Office

KhelKood Head Office, Sector 62, Noida, Uttar Pradesh

Newsletter

KHELKOOD © 2026. All rights reserved.