Shree Charani’s most expensive ODI spell for India: भारत की मेंस टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त है। वहीं, महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेली जानी है। दौरे पर भारत ने सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली खेली थी और 2-1 से जीत हासिल की थी। लेकिन तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार किया और 3-0 से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
सीरीज का आखिरी मैच रविवार, 1 मार्च को होबार्ट में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 185 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और India का सूपड़ा साफ़ कर दिया। इस मैच में भारत की 21 वर्षीय स्पिनर Shree Charani के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जो शायद लंबे समय तक कायम रहे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में Shree Charani ने रन लुटाने का लगाया शतक

होबार्ट के बेलेरिव ओवल में ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का अंतिम वनडे भी था, क्योंकि उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है और आगामी एकमात्र टेस्ट के बाद अपने करियर पर विराम लगा देंगी।
ऐसे में सभी का फोकस हीली पर था, जिन्होंने मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त पारी खेली। अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और इसी वजह से भारत की बाएं हाथ की स्पिनर Shree Charani की जमकर धुनाई हुई।
Shree Charani को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने सेट होने का बिलकुल भी मौका नहीं दिया और उनकी गेंदों पर जमकर चौके-छक्के लगाए। इसी वजह से चरणी ने अपने 10 ओवर के स्पेल में दो विकेट लेकर 106 रन लुटा दिए, और अपने नाम एक बड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
India के लिए Shree Charani ने डाला सबसे महंगा स्पेलभारत India के लिए Shree Charani ने डाला सबसे महंगा स्पेल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी में 106 रन लुटाकर Shree Charani के नाम बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अपने इस प्रदर्शन से चरणी ने India के लिए मेंस या विमेंस में स्पिनर के रूप में सबसे महंगा स्पेल डालने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभी तक यह रिकॉर्ड लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज था, जिन्होंने नवंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 89 रन लुटाए थे।
हालांकि, अब युजवेंद्र चहल दूसरे नहीं, तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, क्योंकि होबार्ट में Shree Charani के साथ-साथ दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी में भी खूब रन आए और इसी वजह से उन्होंने अपने स्पेल में 90 रन लुटाए। इसी वजह से दीप्ति दूसरे स्थान पर हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन लुटाने मामले में श्री चरणी ने की भुवनेश्वर कुमार की बराबरी

श्री चरणी ने India के लिए वनडे मुकाबले में बतौर स्पिनर सबसे महंगे स्पेल का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, मेंस या या विमेंस में भारतीय गेंदबाज के रूप में वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की बराबरी भी कर ली। भुवनेश्वर ने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 10 ओवर के स्पेल में एक विकेट लेकर 106 रन दिए थे।
भारत के गेंदबाजों द्वारा ODI में सबसे महंगे स्पेल
श्री चरणी – 10-0-106-2, बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, होबार्ट, मार्च 2026
भुवनेश्वर कुमार – 10-6-106-1, बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, अक्टूबर 2015
विनय कुमार – 9-0-102-1, बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, नवंबर 2013
भुवनेश्वर कुमार – 10-0-92-1, बनाम न्यूएजेलैंड, कानपुर, अक्टूबर 2017
दीप्ति शर्मा – 10-0-90-1, बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, होबार्ट, मार्च 2026
युजवेंद्र चहल – 10-0-89-1, बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, नवंबर 2020
प्रिया मिश्रा – 10-0-88-1, बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम, ब्रिस्बेन, दिसंबर 2024
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में India को बुरी तरह हराया
तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में हार से सीरीज गंवाने वाली India की महिला टीम से तीसरे मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन यह मुकाबला एक बुरे सपने जैसा रहा। टॉस हारने के बाद, पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 409/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें अपना अंतिम वनडे खेल रहीं कप्तान एलिसा हीली ने 158 और बेथ मूनी ने नाबाद 106 रनों का योगदान दिया।
410 के टारगेट का पीछा करते हुए India की महिला टीम कभी भी नियंत्रण में नहीं दिखी और शुरुआत में ही स्मृति मंधाना का विकेट गंवा दिया। इसके बाद, कुछ देर विकेट का सिलसिला रुका लेकिन फिर एक के बाद एक विकेट गिरने लगे और पूरी टीम 45.1 ओवर में 224 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की तरफ से पारी में सबसे ज्यादा 44 रन स्नेह राणा ने बनाए।

