Sahibzada Farhan breaks Virat Kohli’s Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मैच पल्लेकेले में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की अहमियत श्रीलंका के लिए सिर्फ लाज बचाने भर की है लेकिन पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का टिकट दांव पर लगा है, क्योंकि एक बड़ी जीत उसे अंतिम-4 में पहुंचा देगी।
टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में Sahibzada Farhan बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और पाकिस्तान की बल्लेबाजी चल रही है। इस बीच पावरप्ले में पाकिस्तानी ओपनर Sahibzada Farhan ने इतिहास रच दिया और टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
फरहान ने अभी तक मौजूदा टूर्नामेंट में लगभग हर मैच में पाकिस्तान के लिए शानदार बल्लेबाजी की है और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर थे। वहीं, अब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय दिग्गज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विराट कोहली के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को Sahibzada Farhan ने तोड़ा

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा विराट कोहली ने किया हुआ था। कोहली ने साल 2014 में खेले गए टूर्नामेंट में छह मैचों की 6 पारियों में 106.33 की औसत से 319 रन बनाए थे।
उनका यह रिकॉर्ड 12 साल तक कायम रहा लेकिन अब Sahibzada Farhan ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। फरहान को विराट से आगे जाने के लिए एक मैच अतिरिक्त लग गया, क्योंकि उन्होंने यह कारनामा सातवें मैच में किया है।
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पारी के छठे ओवर में दासुन शनाका की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर Sahibzada Farhan ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बाबर आजम से भी आगे निकले साहिबजादा फरहान
विराट कोहली को पीछे छोड़ने से पहले Sahibzada Farhan ने अपनी ही टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पछाड़ा और पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। बाबर ने 2021 में खेले गए टूर्नामेंट में छह मैचों की 6 पारियों में 60.6 की औसत से 303 रन बनाए थे। अब साहिबजादा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है
टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
323* – साहिबजादा फरहान (2026*)
319 – विराट कोहली (2014)
317 – टी दिलशान (2009)
303 – बाबर आजम (2021)
302 – महेला जयवर्धने (2010)
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को बड़ी जीत की जरूरत

श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान का काम सिर्फ जीत से नहीं चलेगा, क्योंकि उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खुद का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर करना होगा। न्यूजीलैंड ने अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं और उसके खाते में 3 अंक हैं और नेट रन रेट+1.390 का है। पाकिस्तान के खाते में अभी 1 ही अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.461 का है।
इसी वजह से पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ मीकरण पहले बल्लेबाजी करने पर 64 रनों के अंतर से जीत या फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम करना था। हालांकि, अब पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करना है तो उसे रनों के लिहाज से समीकरण के अनुरूप जीत दर्ज करनी होगी। तभी उसका सेमीफाइनल में क्वालिफिकेशन कन्फर्म होगा।
इसी वजह से पाकिस्तान की टीम बड़ी जीत के इरादे से मैदान में उतरी है और बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा को प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया। इनकी जगह नसीम शाह, ख्वाजा नैफ़े और अबरार अहमद की एंट्री हुई है।

