India vs West Indies Super-8 Match Report: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 52वें और सुपर-8 राउंड के आखिरी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 195/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 199/5 का स्कोर बनाया।
India vs West Indies मुकाबले वेस्टइंडीज की ठोस शुरुआत

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण India vs West Indies मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका फैसला पावरप्ले में ही गलत साबित हुआ, क्योंकि वेस्टइंडीज ने एक भी विकेट नहीं गंवाया और ठोस शुरुआत करते हुए 45 रन जोड़े। इस दौरान कप्तान शाई होप ने 25 और रोस्टन चेज ने 20 रन बनाए।
हालांकि, वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर में रोस्टन चेज ने जरूर एक मौका दिया था लेकिन एक्स्ट्रा कवर पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने कैच छोड़ दिया और भारत के हाथ से पहला विकेट लेने का मौका निकल गया।
तेजी से रन बनाने के प्रयास में लड़खड़ाई वेस्टइंडीज की पारी
India vs West Indie मुकाबले में पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने एक भी विकेट नहीं गंवाया लेकिन इस बाद पारी लड़खड़ा गई। कैरेबियाई टीम ने अपना पहला विकेट नौवें ओवर में 68 के स्कोर पर गंवाया और होप 33 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। शिमरोन हेटमायर ने कुछ जबरदस्त शॉट खेले और लगा कि लंबी पारी खेलेंगे लेकिन फिर जसप्रीत बुमराह ने भारत को 12वें ओवर में बड़ी सफलता दिलाई और हेटमायर 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए।
इसी ओवर में रोस्टन चेस भी आउट हो गए और उन्होंने 25 गेंदों में 40 रन बनाए। तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर शेरफेन रदरफोर्ड 9 गेंदों में 14 रन का ही योगदान दे पाए और 15वें ओवर में 119 के स्कोर पर पवेलियन लौटते।
आखिरी के 5 ओवरों में वेस्टइंडीज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

India vs West Indies मैच में 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन था। यहां से तेजी से रन बनाने की जरूरत थी लेकिन क्रीज पर दो नए बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर मौजूद थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि भारतीय गेंदबाज रनों की गति को नियंत्रित करेंगे और वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
16वें ओवर से पॉवेल ने बड़े हिट लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए और फिर उन्हें 19वें ओवर में जीवनदान भी मिल गया। होल्डर और पॉवेल की जोड़ी ने आखिरी के पांच ओवर में 70 रन जोड़े और अपनी टीम के स्कोर को 195 तक ले गए। इन दोनों के बीच 35 गिनोदन में 76 रनों की अविजित साझेदारी हुई। पॉवेल ने 19 गेंदों में 34* और होल्डर ने 22 गेंदों में 37* रन बनाए। India vs West Indies मैच में भारत की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट झटके।
भारतीय पारी: अभिषेक और ईशान पावरप्ले में ही हुए आउट

India vs West Indies मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खास नहीं रही। इस पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा ने फिर निराश किया और तीसरे ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। अभिषेक ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए। भारत का स्कोर 41 ही हुआ था कि ईशान किशन भी चलते बने, उनका विकेट पांचवें ओवर में गिरा। ईशान के बल्ले से 10 रन आए।
कप्तान सूर्या के साथ मिलकर संजू ने भारतीय पारी को संभाला
पावरप्ले में दो विकेट गिरने के कारण भारत ने पहले छह ओवर में 53 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ संजू सैमसन ने तेजी से रन बटोरे। इन दोनों के बीच 35 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें सूर्या का योगदान सिर्फ 18 रन का रहा और वह 11वें ओवर में 99 के स्कोर पर आउट हुए। हालांकि, India vs West Indies मैच में संजू अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे।
शतक से चूके संजू लेकिन India vs West Indies मैच में टीम इंडिया को दिलाई जीत

India vs West Indies मैच में 99/3 के स्कोर से टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन यहां संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने क्रमशः 42 और 38 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। तिलक ने 27 और हार्दिक ने 15 रन बनाए।
इन दोनों के आउट होने के बावजूद संजू सैमसन ने आखिरी तक मोर्चा संभाले रखा और चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। संजू ने 50 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे। शिवम दुबे भी 4 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।
सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड से होगी टक्कर
भारत ने India vs West Indies मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सुपर-8 राउंड 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर फिनिश किया। इसी वजह से अब सेमीफाइनल में उसका सामना दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड टीम से होगा। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

