गाजियाबाद : अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और ओपीडी में मरीजों का इलाज करने वाले दिल्ली-एनसीआर के जाने-माने डॉक्टर अब क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। Healthcare Premier League (HPL) अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है।
“Fit Doctors, Hit Shots” की थीम पर आधारित इस टूर्नामेंट का आगाज 25 जनवरी 2026 को होने जा रहा है।
की थीम पर आधारित इस टूर्नामेंट का आगाज 25 जनवरी 2026 को होने जा रहा है।
‘एस्के ऑर्थो एंड आई सेंटर’ (Esskay Ortho & Eye Centre) और ‘एमएस स्पोर्ट्स’ (MS Sports) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में दिल्ली और एनसीआर के प्रतिष्ठित अस्पतालों की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान कुल 30 मैच खेले जाएंगे। यह आयोजन गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित TNM क्रिकेट ग्राउंड और CRICAGE क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा।
दिग्गज डॉक्टर्स करेंगे उद्घाटन
लीग का उद्घाटन समारोह 25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे आयोजित होगा।
इस मौके पर चिकित्सा जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से मैक्स हॉस्पिटल (पड़पड़गंज) के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) अनिल अरोड़ा, वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट और विधायक डॉ. अनिल गोयल, मैक्स के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. आशीष गौतम, डॉ. अरुण पुरी, डॉ. शैलेश सी. सहाय और डॉ. विवेक बिंदल शामिल होंगे।
ये प्रमुख टीमें होंगी आमने-सामने:
इस सीजन में हिस्सा लेने वाली टीमें न केवल अपने अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करेंगी, बल्कि ‘इंस्टीट्यूशनल प्राइड’ के लिए भी खेलेंगी।
Medico Blasters (मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पड़पड़गंज)
Royal AIIMS Delhi (एम्स, दिल्ली)
25 जनवरी से शुरू होगा ‘हेल्थकेयर प्रीमियर लीग’ “Fit Doctors, Hit Shots”
Doctors Cricket Team Max vaishali
ABVIMS & RML Hospital Cricket Team (आरएमएल हॉस्पिटल, दिल्ली)
Yatharth Warriors (यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा)
G.T.B HOSPITAL
AOMSI Delhi NCR (मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स एसोसिएशन)
Railway Cricket Club (रेलवे हॉस्पिटल, दिल्ली)
NUMed Hospital (नोएडा)
Fortis Shalimar Warriors (फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग)
उद्देश्य: फिटनेस और टीम वर्क
आयोजकों का कहना है कि क्रिकेट और हेल्थकेयर, दोनों में ही टीम वर्क, समर्पण, सटीकता और जुनून की आवश्यकता होती है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों के बीच फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य (Mental Well-being) को बढ़ावा देना है, साथ ही अस्पताल की दीवारों से बाहर निकलकर उनमें खेल भावना को जागृत करना है।
इवेंट की मुख्य बातें (Key Highlights):
तारीख: 25 जनवरी 2026 से शुरू
समय: सुबह 10:00 बजे से
स्थान: TNM क्रिकेट ग्राउंड, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद
स्लोगन: Doctors on the Pitch, Champions in Healthcare!

