Abhishek Sharma T20 World Cup 2026 में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. Indian Cricket Team World Cup Final में पहुंच गई है. लेकिन इस सफर में अभिषेक के बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं आया है. अभिषेक ने यहां अभी तक सिर्फ एक पचासा जड़ा है. लोग चाहते हैं कि उन्हें फाइनल से ड्रॉप कर दिया जाए. लेजेंडरी कप्तान रहे कपिल देव से भी ऐसा ही सवाल हुआ. और इसके जवाब में कपिल ने अभिषेक को ड्रॉप करने का समर्थन करने से इनकार ही कर दिया.
कपिल बोले,
‘बस अपनी टीम पर यक़ीन रखिए और मैनेजमेंट को प्लेयर पर भरोसा होना चाहिए. अभिषेक को खुद पर ऐतबार रखना होगा कि- मैं परफॉर्म कर सकता हूं और मैं परफॉर्म करूंगा. अभी भी एक गेम बचा है- फाइनल.’
Abhishek Sharma Form
T20 World Cup 2026 में Abhishek Sharma ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पचासा जड़ा था. इस वर्ल्ड कप में यह अभिषेक की इकलौती उल्लेखनीय पारी है. इवेंट की शुरुआत में तो Abhishek Sharma ने लगातार तीन डक स्कोर किए थे. पहली तीनों पारियों में उनका खाता तक नहीं खुला. इंग्लैंड के खिलाफ़ हुए सेमी फाइनल में भी वह सिर्फ 9 रन बना पाए.
हालांकि उनकी खराब फॉर्म के बावजूद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है. भारत ने सेमी में इंग्लैंड को 7 रन से हराया. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 253 रन बनाए थे. लगा था कि भारतीय टीम आसानी से मैच अपने नाम कर लेगी. लेकिन इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल अड़ गए. IPL में RCB के लिए खेलने वाले बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन की बेहतरीन पारी खेल डाली. हालांकि ये पारी भी इंग्लैंड को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही.
भारतीय टीम ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने इससे पहले सुपर-8 के मुकाबले में वेस्ट इंडीज़ पर जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम को सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना ही था. सेमी फाइनल के हीरो रहे संजू सैमसन ने इस मैच में भी बेहतरीन बैटिंग की थी. उन्हें इस मैच में भी प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

