PCB fined each player of Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो शायद पहले कभी नहीं देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसी ही खबर आ रही है, जिसे जानकार शायद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या ऐसा भी होता है। जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के सुपर-8 से बाहर होते ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया है।
श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी मुकाबले खेलने वाली Pakistan Team को सुपर-8 राउंड में सिर्फ एक ही जीत हासिल हुई और इसी वजह से उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। सलमान अली आघा की टीम ने जिस तरह से निराशाजनक प्रदर्शन किया, उससे पीसीबी बिलकुल भी खुश नहीं है और उसने स्क्वाड में शामिल हर एक खिलाड़ी पर PKR 5 लाख मिलियन यानी भारतीय रुपये में लगभग 16 लाख रूपये का जुर्माना ठोका है।
PCB ने खराब प्रदर्शन करने पर Pakistan Team पर लिया एक्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 से बाहर होने पर Pakistan Team को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। यह लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट है, जिसमें पाक ने सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाई। पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। यही कारण है कि अब पीसीबी एक्शन के मूड में है और खराब प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सबक सिखाना चाहता है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों पर जुर्माना अनुशासनहीनता के लिए नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन की वजह से लगाया गया है। यह फैसला 15 फरवरी को ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ही ले लिया गया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान को भारत ने 61 रनों से हराया था। चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 से लेकर यह उसकी लगातार चौथी हार थी। बोर्ड ने खिलाड़ियों को बताया था कि अगर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली तो जुर्माना माफ़ कर दिया जाएगा लेकिन पाकिस्तान उससे पहले ही एलिमिनेट हो गया।
Pakistan Team के हर एक खिलाड़ी पर PCB ने लगाया फाइन

आमतौर पर बोर्ड द्वारा जुर्माना तब लगाया जाता है, जब खिलाड़ी अनुशासनहीनता के मामले में दोषी पाए जाते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं है। Pakistan Team को टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की सजा दी गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पीसीबी ने यह फैसला जानबूझकर लिया है, ताकि खिलाड़ी अपने खराब प्रदर्शन से सबक लें। बोर्ड ने साफ़ कर दिया है कि अगर खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन पर इनाम दिया जाता है तो खराब प्रदर्शन पर खामियाजा भी भुगतना होगा।
Pakistan Team की कप्तानी से सलमान अली आघा को हटाया जा सकता है

हाल में जो रिपोर्ट्स आई हैं, उसमें पीसीबी द्वारा Pakistan Team के प्रत्येक खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, कप्तान सलमान अली आघा को भी हटाया जा सकता है। कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने लीडरशिप में बदलाव का फैसला कर लिया है और अब पाकिस्तान टूर्नामेंट में चाहे जैसा प्रदर्शन करे, आघा की कप्तानी जा सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से इस संबंध में कोई भी बयान नहीं आया है।
अगर सलमान आघा को T20I में Pakistan Team की कप्तानी से हटाया जाता है तो फिर देखना होगा कि किसे कैप्टेंसी दी जाती है। इस रेस में शाहीन अफरीदी, शादाब खान और फखर जमान को आगे बताया जा रहा है। ये खिलाड़ी पीएसएल में कप्तानी कर चुके हैं। वहीं, शाहीन और शादाब को राष्ट्रीय टीम की कप्तानी का भी अनुभव है। अब देखना होगा कि आगे चलकर क्या फैसला लिया जाता है।

