टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर सुपर-8 से समाप्त हो गया। Salman Ali Agha की कप्तानी में टीम ने ग्रुप स्टेज में भी ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं किया था और छोटी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी लेकिन भारत के सामने घुटने तक दिए थे। हालांकि, छोटी टीमों के खिलाफ जीत का फायदा पाकिस्तान को मिला और उसने दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।
न्यूजीलैंड से NRR से पीछे होने के कारण सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूका पाकिस्तान

हालांकि, सुपर-8 में Salman Ali Agha की टीम को सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ ही जीत नसीब हुई, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। अंतिम मैच में जीत के बावजूद पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, क्योंकि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से कम था।
Salman Ali Agha की कप्तानी को लेकर उठ रहे सवाल
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए Salman Ali Agha की कप्तानी के फ्यूचर पर खतरे में बादल मंडरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सलमान को हटाए जाने की मांग हो रही है।
वहीं, हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी भी लीडरशिप में बदलाव करने की तैयारी में हैं और टी20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान अली आघा की कप्तानी छीनी जा सकती है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में Salman Ali Agha को तीखे सवाल का करना पड़ा सामना

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को बड़े अंतर से जीत की जरूरत थी लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। इसी वजह से सुपर-8 से ही पाकिस्तान टीम का बोरिया-बिस्तर बंध गया। इस मैच के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha आए, जिनसे कुछ कड़े सवाल भी पूछे गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने सलमान अली आघा से सीधे पूछ लिया कि अब आपको हटाया जाएगा या आप खुद इस्तीफ़ा दोगे। यह सवाल सुनकर सलमान पहले मुस्कुराए और फिर जवाब देते हुए कहा,
“अभी कोई फैसला लेना पूरी तरह से भावनात्मक होगा। हम घर लौटेंगे, दो-चार दिन का समय लेंगे और फिर आगे की उचित कार्रवाई तय करेंगे।”
माइक हेसन और बाबर आजम को लेकर सलमान अली आघा ने कही बड़ी बात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान टीम के साथ हेड कोच माइक हेसन काफी एक्टिव दिए थे और कुछ फैसलों को देखकर लगा कि उन्होंने ही लिए। वहीं, कुछ समय पहले उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज और टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम के पावरप्ले में बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट पर निशाना साधा था।
इसको लेकर Salman Ali Agha से भी सवाल किया गया, जिसका जवाब देने में पाकिस्तानी कप्तान थोड़ा नाराज दिखाई दिए लेकिन फिर उन्होंने कहा,
“माइक हेसन ही कप्तान बनाते और हटाते हैं। चयन में उनका काफी दबदबा है और प्लेइंग इलेवन पर भी उनकी राय मायने रखती है। क्या आपको लगता है कि वे ज्यादा दखल दे रहे हैं और आपको सिर्फ नाम का कप्तान साबित करने की कोशिश कर रहे हैं? समस्या यह है कि अगर मैं इसका जवाब नहीं दूंगा, तो आप इसे अपमान समझेंगे। लेकिन महोदय, मेरी बात सुनिए। जब कोई टीम बनती है, तो वह एक टीम गेम होता है। यह किसी एक व्यक्ति के फैसले से नहीं बनती। यह सभी हितधारकों के फैसलों का परिणाम होती है।”
“बाबर की इस वर्ल्ड कप में एक अलग भूमिका थी। वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते थे; उनके पास बेहतर अनुभव था। हमें एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो मध्य क्रम में आकर टीम को स्थिरता प्रदान कर सके और हमें लड़खड़ाने से बचा सके। उनकी भूमिका अलग थी। और जब आप विश्व कप में आते हैं, तो खिलाड़ियों की भूमिकाएं तय की जाती हैं। उनकी यही भूमिका थी, और हम इसी नजरिए से इस पर विचार कर रहे थे।”

